पियुष चंदेल, अलीराजपुर हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में शनिवार को फ़तेह क्लब मैदान पर हेलीपैड योगा ग्रुप और पृयावरण सहयोग संस्था द्वारा हरियाली अमावस्या महोत्सव मनाया गया ।इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने मैदान पर विभिन्न प्रजातियों के अनेक पौधारोपण किए ।कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपने संबोधन में पर्यावरण की महत्ता प्रतिपादित करते हुए बताया कि पेड़ पौधे जीवन का अभिन्न अंग है। पेड़ स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक होते हैं।पर्यावरण को सहेजने के लिए जगह जगह पौधरोपण होना आज की महती आवश्यकता है। सदस्यों ने बताया कि आगे भी निरन्तर इस प्रकार पौधारोपण कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सहयोग सस्थां अध्यक्ष दीपक दीक्षित, योगा क्लब अध्यक्ष मूकेश शाह , स्वरूप स्वरूप क्षीरसागर,प्रतीक गहलोत,अमरीश नगवाड़िया,अलाउद्दीन चंदेरी राजेश बिस्या सरदार चौहान, हेमेंद्र गोराना, विजय चौहान विनय डावर सहित मयलाज सेवा सस्थां के आदि लोग उपस्थित थे। Post navigation बालीपुर सरकार योगेश महाराज का शहर आगमन, विभिन्न समाज व मन्दिरो में हुए भव्य स्वागत राजेंद्र टवली पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत