जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर बालक स्कूल केंद्र में सेवा देने वाले शिक्षक रामेश्वर वाणी का विदाई समारोह रखा गया। स्टॉफ, विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया। शनिवार को जब विदाई कार्यक्रम हुआ तो भावुक होते होये रामेश्वर वाणी ने कहा की मैंने पूरे कार्यकाल में बच्चों के साथ अपने परिवार जैसा व्यवहार किया। बहुत सारे बच्चे आज बड़े बड़े अधिकारी बन कर याद करते है। मेरे कार्यकाल मे कई प्रिंसिपल भी रहे। मैने अपनी ड्यूटी समय पर कर व्यवहार बनाया। मुझे आज बहुत दुख हो रहा है इन बच्चों के बीच से जाने का। कार्यक्रम मे संकुल प्राचार्य रामसिंह गवले, जनशिक्षक सागर चौहान, दिलीप चौहान, स्टॉप में पानबाई बघेल, चेतना भंवर, शीला टैगोर, अतिथि में हेमलता वाणी और अन्य स्टॉफ भी मौजूद था। Post navigation नानपुर ग्राम पंचायत की अनोखी पहल, सड़कों पर घूमने वाले जानवरों पर प्रतिबंध नानपुर की गोपाल गौशाला में 65वां पूर्णिमा महोत्सव संपन्न: भजनों के साथ गौ माता को खिलाया गो-मिष्ठान