लवनेशगिरी गोस्वामी, थांदला रोड

जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ब तीर्थ बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए थांदलारोड़ व आस-पास के क्षेत्रों के कई यात्री सोमवार को रवाना हुए। यात्रा के दौरान जम्मू – कश्मीर, पंजाब आदि स्थानों पर सभी देवालयों व प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किये जायेंगे। 

यात्रियों को सबसे ज्यादा खुशी बाबा बर्फानी, माता वैष्णोदेवी के दर्शन के साथ हिंदुस्तान – पाकिस्तान की चर्चित वाघा बॉर्डर पर देश के जवानों से मिलने को लेकर हो रही है। बाबा अमरनाथ यात्रा में थांदलारोड़ से हेमेन्द्र गिरी, सोहन परमार, रूपसिंह सिंगोड़, नरसिंह मावी व थांदला से भोला भंडारा परिवार सदस्य पवन नाहर, मनीष वाघेला आदि अंचल के करीब 60 से ज्यादा यात्री रवाना हुए। जिनका थांदलारोड व्यापारी संघ अध्यक्ष मनीष दीक्षित, जूज़र अली बोहरा, जितेन्द्र पाल, संतोष भाभर, मयनेश गिरी, राजेन्द्र पंचाल, अंकित सिंगोड़, गांव के वरिष्ठ हरीश दीक्षित, कांतिलाल परमार, गेंदालाल प्रजापत व थांदला भोला भंडारा परिवार के मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, कादर शेख, राजू धानक, राजेश डामर, अविनाश गिरी, मोहन यादव आदि सदस्यों ने पुष्प माला पहनाते हुए उनकी यात्रा  मंगलमय होने की कामना कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *