झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट-
एलएक्स एंड प्रोडक्शन की आगामी बॉलीवुड मूवी ‘प्रोजेक्ट एक्स’ में पेटलावद क्षेत्र में बाछीखेड़ा गांव के के कलाकार सुधीर चौधरी अपनी प्रतिभा को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे। झाबुआ जिले के छोटे से ग्राम बाछीखेड़ा के युवक सुधीर चौधरी बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस दौरान प्रोडक्शन के कास्टिंग डाइरेक्टर एलएक्स ललित यादव ने बताया कि प्रोडक्शन की 2 से 3 मूवी के बाद इन सभी कलाकारों को टीवी के धारावाहिक में भी काम करने का मौका मिलेगा तथा मध्यप्रदेश के कलाकारों को अब कही और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे मध्यप्रदेश में रहकर अपनी प्रतिभाएं दिखा पाएंगे । सुधीर चौधरी एक सामान्य परिवार से हैं और उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट-एक्स के बाद वह प्रोडक्शन की एक और आने वाली फिल्म जीजा-जी में नजर आएंगे। इस फिल्म में जयाप्रदा, राजपाल यादव, अमन वर्मा, मनोज पाहवा जैसे और भी दिग्गज बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। बॉलीवुड में हीरो के रूप में फिल्मों में अभिनय का आगाज करने वाले सुधीर यादव को लेकर उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *