झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- अभी अभी मांडण गांव मे खेत से अपना काम निपटाकर बैलगाड़ी लेकर कैलाश मुनिया नाहरपुरा अपने घर जा रहा था तभी बाइक सवार विपरीत दिशा से आए और बैलगाड़ी को बीचोबीच में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बैलगाड़ी चल रहे कैलाश मुणिया अचानक हुई इस दुर्घटना के चलते दोनों पांव फैक्चर हो गए। साथ ही बाइक सवार दोनों दो युवक गंभीर घायल हो गए। बाइक चालक रायचंद्र वसुनिया निवासी देवगढ़ की गंभीर चोट व अधिक खून बहने के चलते घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार पीरूलाल डामर देवगढ़ गंभीर घायल है। Post navigation सारंगी में जनजातीय विकास मंच के बैनर तले निकाली जाएगी विशाल गेर बाछीखेड़ा के कलाकार सुधीर चौधरी अब नजर आएंगे बॉलीवुड की फिल्मों में, क्षेत्र में उत्साह