रितेश गुप्ता, थांदला

थांदला लिमडी मार्ग पर रूंडिपाडा पारा रपट के समीप ट्रैक्टर एवं बाइक की भिड़ंत में महिला एवं बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 28 वर्षीय महिला पुष्पा मेडा एवं 10 माह की बच्ची बाइक पर सवार थे जो कि थांदला हॉस्पिटल से अपने निवास ग्राम चैनपुरा की ओर बाइक क्रमांक एमपी 45 एम एस 0572से जा रही थी, सभी रूंडि पाडा रपट से लिमडी रोड पर आते हुए हादसे का शिकार हो गई, बाइक चालक एवं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए, वही हादसा कैसे हुआ अभी तक पता नहीं चल पाया है 108 के डॉक्टर कटारा एवं पायलट कैलाश राठौड़ मौके पर पहुंचे जिन्होंने हादसे में घायल महिला व बच्ची को मृत घोषित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *