अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
बाइक लेकर बाग से गुजरात जा रहे दो युवक दुर्घटना मे घायल हो गए, जिन्हे प्रारम्भिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल अलीराजपुर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बादा (बाग) जिला धार निवासी पुनिया पिता बोदर और केसु पिता वालसिंह भिलाला बाइक लेकर ग्राम बादा से केसु की लडक़ी के यहा जोडावाट (गुजरात) जा रहे थे कि आम्बुआ से तीन किमी दूर ग्राम सेवड़ मे पुल के पास टर्न में सीधे सडक़ के पास जा गिरे जिसमे पुनिया का दांया पैर फेक्चर हो गया व केसु को भी चोट लगी। घायलों १०० नम्बर वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आम्बुआ लाया गया, जिनका प्रारम्भिक उपचार कर अलीराजपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *