अलीराजपुर लाइव के लिए आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- आजाद नगर विकाख खंड के ग्राम कालूवाट मेें एक बाइक सवार से बुधवार सुबह 40 हजार रुपए एवं बाइक लूटने की वारदात हुई। आजाद नगर थाना प्रभारी जेएस रावत ने बताया कि सागोटा थाना आंबुआ का निवासी जालम पिता उंकार अल सुबह 5 बजे आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कालूवाट जा रहा था वही रास्ते में कुछ लोगों ने उस पर लट्ठ से हमला कर दिया एवं उसके पास रखे 40 हजार रुपए एवं उसकी बाइक लूट कर ले गए। घटना की कायमी आजाद नगर थाने पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट का शिकार हुआ जालम बकरे-बकरी खरीदने बेचने का व्यवसाय करता है। इसी के चलते वह सुबह सुबह ग्रामीण क्षेत्र से बकरियां खरीदने गया हुआ था। जालम के साथ एक और व्यक्ति उसकी बाइक पर बैठा हुआ था। थाने पर दर्ज रिपोर्ट में जालम ने बताया कि सुबह 5 बजे अंधेरा होने से वह लूटेरों को नही देख पाया। Post navigation आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सूने मकान में चोरो ने किया हाथ साफ दो नाबालिग बालिकाओं का अपहरण