जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर में चोरों के हौसले फिर से बुलंदी पर है। कस्बे में चोर गिरोह इतने सक्रिय है कि अब दिन में भी चोरी करने से गुरेज नहीं करते हैं। अब शायद उन्हें पुलिस का भय नहीं रहा है, इसी बात का चोरों ने पुलिस के समक्ष एक नायब उदाहरण भी शुक्रवार क पेश किया है। होस्टल प्रभारी प्रकाश मोर्य शाम 5 बजे अपनी बाइक घर के आंगन में खड़ी कर किसी कार्य के लिए भीतर गए और वापस आकर देखा तो उनकी बाइक एमपी 45 एमई 2783 गायब थी। इसी तरह से पिछले दिनों कालिका मदिर व राम मंदिर के साथ टीचर कॉलोनी से बाइक चोर गिरोह ने एक साथ तीन बाइक रात में चोरी की और बड़ी आसानी से अपने साथ ले गए जिनका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है और फिर से आज एक ओर बाइक चोरी कर पुलिस को खुला चैलेंज चोर दे गए। लगातार चोरियों के बाद भी पुलिस सजग नहीं नजर आ रही है और नगर में हुई चोरियों का अभी तक पुलिस पता नहीं लगाना समझ से परे हैं। Post navigation पर्यावरण सहयोग संस्था की अभिनव पहल, महिला क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन छात्रावास की वालबाउंड्री तोड़ किए जा रहे निर्माण कार्य से बालिकाओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, बालिकाओं ने दी छात्रावास छोडऩे की धमकी