अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट :– 10 तारीख की रात्रि के दरमियान चोरो ने नर्मदानगर कालोनी से अमरसिंग पिता हरे सिंग डोडवे की हीरो डीलक्स mp11ms0287 व करणसिंह डावर की पेंशन प्रो मोटर साईकिल न. Mp69ma 7399 उठा कर ले गये वही अग्रवाल पेट्रोल पम्प पर रखी बजाज की पल्सर मोटरसाइकिल ले गए जिसके वीडियो फुटेज सी सी टी वी कैमरे में कैद है पुलिस ने अमरसिंग और करण डावर की बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है वही पुलिस की सतर्कता से बजाज की पल्सर बाइक बरामद कर ली है , पुलिस ने बाइक कहा से बरामद की है यह बताने में असमर्थता दिखा रही है । अब देखना यह है कि जोबट पुलिस किसी को आरोपी बनाती है वाहन लावारिस हालात में मिला बताती है क्योकि पहले भी कही बार थाने बैठे आरोपी 2 दो दिन में अचानक से गायब हो जाने की सुचना मिलती रही है Post navigation अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर युवाओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला ट्रेन से कटकर हुई युवक की दर्दनाक मौत