थांदला। पद्मावती नदी के तट पर स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार की रात चोरी हो गई । चोर मंदिर का 10 फिट लंबा और 2 फिट चौड़ा दानपात्र चुराकर मेन गेट का ताला तोड़कर दानपात्र चुरा ले गए और कुछ दूरी पर दानपात्र को तोड़कर लगभग 10 हजार नगदी और एक एंपलीफायर ले भागे। बीते एक वर्ष में उक्त मंदिर में चोरी की यह तीसरी वारदात है। चोरी की सूचना सबसे पहले मंदिर के पुजारी सुरेश जोशी को लगी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल समाजजनों को दी। समाज के अध्यक्ष सुभाष नागर और युवा सदस्य नितिन नागर ने बताया कि शनिवार कि रात चोरों ने मेन गेट तोड़कर मंदिर में चोरी की। उन्होंने मंदिर की अलमारी तोड़ी, पूरे मंदिर का सामान अस्त – व्यस्त कर दिया। सूचना तत्काल पुलिस को दी है । थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि समाजजनों से मंदिर में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *