झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- ग्राम छोटा डूंगर की निवासी बालिका की तालाब में डूब से जाने से मौत हो गई। मामले के मुताबिक माधौपुरा स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा भावना पिता अमरसिंह डामोर आज दोपहर 3 बजे अपनी बहन मुन्नी डामोर के साथ घर के पास स्थित तालाब पर नहाने गई थी। नहाते समय भावना का पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई, पानी में डूब जाने से बालिका की मौत हो गई। मुन्नी और भावना को तैरना नहीं आता था मुन्नी ने भावना को डूबते देख तुरन्त आवाज लगाई जिससे आसपास के लोग आए लेकिन भावना को नहीं बचा सके। Post navigation जितेंद्र सोनार्थी अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत बकरिया चराने गईं बालिका का शव कपास के खेत में तीन दिन पड़ा मिला