झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट झाबुआ शहर से सटे ग्राम कयडावद छोटी में हाइवे के पास एक कपास के खेत मे एक लड़की का शव मिला। 18 वर्षीय युवती कइडावद छोटी की रहने वाली थी जो 2 नवम्बर की शाम को घर से बकरी चराने गई थी लेकिन वह घर नही लौटीं। खेत मे कपास बीनने गई एक बालिका ने युवती की लाश देखी तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सुुचना देने घटना स्थल पर टीआई आरसी भास्करे अपने दल व फॉरेंसिक अधिकारी आरएस मुजाल्दा पहुंचे। इस दौरान पिता का आरोप है कि मेरी बेटी का बलात्कार कर उसे मार दिया गया। लड़की की बॉडी के पास उसका मोबाइल भी मिला है Post navigation बहन के साथ तालाब पर नहाने गई थी किशोरी और हो गई इस हादसे की शिकार पदम वंशीय मेवाड़ा राठौड़ समाज ने शनि मंदिर पर किए धार्मिक आयोजन