झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः जिले में बदमाशों के हौंसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है। अब सरेराह एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन लूट की कोशिश हुई है। चेन लूटने में नाकाम रहा यह बदमाश बाद में बाइक छोड़कर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चेन लूट की कोशिश की यह घटना सिद्देश्वर मार्ग की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इस मार्ग से जब बुजुर्ग महिला गुजर रही थी, उसी दौरान बाइक पर आए बदमाश ने चेन लूटने की कोशिश की। महिला के विरोध की वजह से बदमाश का संतुलन बिगड़ गया और फिर वह बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को भी खंगाल रही है। Post navigation EXCLUSIVE: अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का कुछ इस तरह हो रहा है अपमान द्वितीय चरण का मतदान थांदला एवं मेघनगर में 5 फरवरी को