जितेन्द्र राठौड @ झकनावदा प्राप्त जानकारी अनुसार झकनावदा के समीप पिपली पाड़ा गांव में एक बंजारा परिवार की महिलाएं गोबर के कण्डे बीनने गई हुई थी । इसमें से एक लडकी को प्यास लगी तो वह कुएं पर पानी पीने गई वहा एक पत्थर के खिसक जाने से वह लडकी कुएं में गिर गई । उसे बचाने के लिये साथ आई लडकी ने भी कुएं में छलांग लगा दी दोनो को डुबता देख उन्हे बचाने मॉं भी कुएं में कुदी लेकिन तीनों कुएं में डुब गये । मामले की जानकारी पुलिस को लगते ही वह घटना स्थल पहुची कर जांच व पंचनामा बनाकर शवों को झकनावदा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा । मृतको के नाम काली पिता विष्णु, छोटी पति विष्णु व अमृता पिता पप्पु बताया जा रहा है । Post navigation शुभ मुहूर्त में होलिका दहन गुलाल लगाकर बधाई दी वाहन दुर्घटना में घायलो को देखने अस्पताल पहुंचे विधायक