जीवनलाल राठौड़, सारंगी गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगी पर कुपोषण मुक्त इंदौर संभाग के अंतर्गत अति कम वजन के बच्चों व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा परिक्षण में लंबाई, उंचाई वजन की जांच की गई। इस अवसर पर डाॅ. मनिष सोंलंकी द्वारा जांच की गई, जिसमें बच्चों को दवाई वितरण की गई। तथा अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी पेटलावद के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र परीक्षण शिविर में सेक्टर सुपरवाईजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों के साथ उनके अभिभावक मोजुद थे। Post navigation तूफान जीप ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत विधायक पटेल के नेतृत्व में पावागढ़ के लिए पैदल यात्रा दल रवाना