रितेश गुप्ता, थांदला फ्लॉवरलेट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल थांदला में शाला के छात्र प्रतिनिधियों का शपथ विधि समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने छात्रों के परेड सलामी ली। इस अवसर पर डामोर ने छात्रों से अनुशासन में रहकर मेहनत के साथ अध्ययन करते हुए अपने माता-पिता, स्कूल, शहर तथा देश का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति व पी टी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर फ्लोवेरलेट स्कूल प्रबंधक फादर थॉमस डिसूजा व प्राचार्य सिस्टर पेट्रीसिया ने अतिथियों का शाल व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान फादर राकेश डांगी, पार्षद पीटर बबेरिया व स्कूल स्टाफ उपस्थित थे। ) Post navigation स्व. शैलेन्द्र वाणी की स्मृति में हुए रक्तदान में 132 यूनिट ब्लड डोनेट जिले में घटित पुराने एव नए अपराधों की समीक्षा बैठक