जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट में बाइक सवार बदमाशों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर जा रहे है युवक पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। सूत्रों के अनुसार से बताया जाता है कि महेंद्र सतुलाल दुकान से अपने घर की ओर दो पहिया वाहन से जा रहे थे लगभग करीब 7:35 पर बॉयज स्कूल के थोड़े से आगे, दो लड़के जो ब्लू कलर की बाइक पर थे उन्होंने महेंद्र राठौर के हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग गए बताया जाता है कि महेंद्र राठौड़ ने बाइक सवार का पीछा भी किया तो वह एसडीएम कार्यालय के यहां से वापस पलट कर बड़े बस स्टैंड की ओर आए और फिर वह से गायब हो गया है बताया जाता है कि दो व्यक्ति थे जिनके पास ब्लू कलर की गाड़ी थी जिनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। महेंद्र राठौड़ ने बताया कि कल शाम लगभग करीब 7:35 को दुकान से मैं अपने घर की ओर जा रहा था तभी मेरे मोबाइल पर मेरे रिश्तेदार का फोन आया गाड़ी रोककर बात करने लगा तभी अचानक एक बाइक पर दो अजनबी व्यक्ति आय और मेरे हाथ से फोन को झपटकर ले गए मेरे द्वारा उसे समय शोर भी मचाया फिर मैं उनका पीछा किया लेकिन उन लोगों की गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी जिससे वह मुझे कहीं भी नजर नहीं आए मेरे पास जो फोन था वह vivo कंपनी का था जिसकी लागत करीब लगभग 19 हजार रुपए की थी उसके बाद मेरे द्वारा थाने पर पहुंचकर आवेदन दिया गया। Post navigation पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर आजाद को किया नमन कुक्षी पुलिस को मिली सफलता 2 वर्ष पुरानी लूट का किया पर्दाफाश, 5000 के इनामी दो आरोपी को कुक्षी पुलिस ने जोबट से किया गिरफ्तार