रितेश गुप्ता, थांदला आज जय आदिवासी युवा शक्ति थांदला द्ववारा झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के अलस्याखेड़ी एवं रातम्बा के निवासी बाबू धन्ना वसुनिया एवं पिंटू ड्राइवर जो कि राजस्थान के चितौडग़ढ़ के बेगू के पास रायली में मजदूरी करने गये थे वहां से वह खेती करने के लिए बैल लेकर आ रहे थे। रास्ते में बिलखेड़ा चौराहा के पास हिंदूवादी गो रक्षक संगठन के लोगों ने हमला कर बेरहमी से पीटा जिससे बाबू धन्ना वसुनिया की मौके पर ही मौत हो गई एवं पिंटू गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसके न्याय के लिए एवं फर्जी गौ रक्षकों को फांसी की सजा देने एवं पीडि़त परिवार को उचित सहायता देने की मांग की गई। ज्ञापन देने हेतु जिला संयोजक अनुराग खडिया,जयस जिला उपाध्यक्ष बलवेंद्रसिंह वसुनिया,पालवाड जयस अध्यक्ष प्रकाश डामोर, संतोष डामोर,रंजन डामोर, रमेश कटारा, सुनील वसुनिया, दिलीप मेडा,अनूप खडिया, दिनेश सिंगाड भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्च सुरियल डामोर, अशोक मकवाना पलवड जयस प्रभारी, अजय देवदा, गणेश वसुनिया,सुनील अमलियार, प्रभु अमलयर, अंतु परमार, प्रताप डामोर, जयस राष्ट्रीय प्रवक्ता, रोहित डामोर, बहादुर डामोर, राहुल सिंगाडिय़ा पालवाड़ जयस उपाध्यक्ष, भुरसिंग भूरिया उपस्थित हुए । Post navigation कैथोलिक मिशन स्कूल परिसर में 150 इसाई समुदाय के लोगों को किया वैक्सीनेशन जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन ने हत्यारों को फांसी की सजा देने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन