जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट जनपद पंचायत के एक गांव में इस बार ग्रामीणों ने भगोरिया पर्व निरस्त करने की मांग की है। इसे लेकर बकायदा ग्राम पंचायत की बैठक कर निर्णय लिया गया। इसके बाद विधिवत एक पत्र जनपद पंचायत सीईओ जोबट को सौंपा गया है। ग्राम पंचायत बड़ा गुड़ा में लगने वाले भगोरिया पर्व को निरस्त करने की मांग की गई है। इसके पीछे वजह जगह की कमी बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है जिस भूमि पर भगोरिया पर्व का मेला भराता है वह निजी भूमि होती है। लेकिन उस निजी भूमि पर इस बार फसल खड़ी है। ग्राम पंचायत ने मेला लगाने के लिए अन्य प्रयास किए लेकिन उपयुक्त जमीन नहीं मिली। इसलिए ग्राम पंचायत ने बैठक कर सर्वसम्मति से इस वर्ष मेला निरस्त करने का निर्णय लिया है। मामले में बड़ा गुड़ा के सचिव पारू सिंह अजनार से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा खेतों में फसल खड़ी होने के कारण इस बार भगोरिया नहीं भरा सकता है। पर्याप्त ्जगह नहीं होने के कारण सर्वसहमति से पंच और सरपंच द्वारा इस बार बड़ा गुड़ा में लगने वाले भगोरिया को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसका पत्र जोबट जनपद पंचायत सीईओ को भी दिया गया है। वहीं मामले में एसडीएम अर्थ जैन से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा हम मौके पर जाकर स्थिति देखेंगे। इसके बाद ही कुछ निर्णय लेंगे। Post navigation जिला पंचायत सदस्य ने वार्ड क्रमांक 8, ग्राम उबलड़ में 8 लाख रुपए का स्टॉफ डेम सह पुलिया का किया भूमिपूजन पुलिस विभाग ने पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया