जितेन्द्र वाणी @नानपुर

नानपुर प्रेस क्लब ने गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा को पुष्पमाला पहनाकर याद किया, बच्चो को मिठाइयां बांटकर मनाई। गांधी जयंती वरिष्ठ पत्रकार शफकत दाऊदी ने बताया कि अलीराजपुर जिले के नानपुर में गांधी प्रतिमा को प्रशासन द्वारा इस स्थान को भव्यता का रूप देना चाहिए ।क्योंकि अलीराजपुर जिले में यह प्रतिमा वर्षों पुरानी है जहां पर नानपुर प्रेस क्लब भवन भी था लेकिन कुछ कारणवश भवन को तोड़कर उस जगह को गंदगी का ढेर बना दिया गया। आज नानपुर प्रेस क्लब के पास ऐसा कोई स्थान या भवन नहीं है जिसमें वह एक जगह एकत्रित हो सके । प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र वाणी राज ने बताया कि यदि नानपुर प्रेस क्लब भवन को प्रशासन व ग्राम पंचायत प्रेस क्लब का भवन व गांधी प्रतिमा को भव्यता से बनाये। क्योकि देश को आजादी दिलाने वाले राष्टपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा जिले में दो ही जगह है।  एक जिला मुखयालय व एक नानपुर में ऐसे में सभी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी कार्यकर्ताओ ने कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन भी दिया है ग्राम पंचायत ने आश्वाशन भी दिया है कि यहाँ गांधी प्रतिमाएँ का स्थान जिले का एक स्थान बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *