जीवनलाल राठौड़, सारंगी थादंला-पेटलावद मार्ग पर कसारबडी के समीप आज सुबह 6 बजे एक यात्री बस की चपेट में आने से 27 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई व तकरीबन 15 भेड़ गंभीर घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक राजस्थान की ओर से भेड़, बकरियो का झुंड लेकर चरवाहे अक्सर क्षेत्र मे आते है इनकी संख्या अधिक होने से ये पूरी सड़क घेर कर चलते है जिससे वाहनो को निकलने कि जगह नही मिल पाती ओर ये भेड़ बकरियाँ हाईवे पर चल रहे थे ओर इस हाइवे से तेज रफ्तार वाहन निकलते रहते हैं सड़क घेरकर चलने और वाहन की तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर वाहन को नहीं संभाल सका और यह हादसा हुआ है, ऐसी संभावना जताई जा रही है। Post navigation प्रेस क्लब ने गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर याद किया गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामसभा आयोजित