P. S. Chandel, Alirajpur =
असाडा राजपूत समाज अलीराजपुर की युवा इकाई प्रेरणा क्लब की वार्षिक बैठक में क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके पूर्व बैठक में क्लब के कोषाध्यक्ष नरेश सिंह वाघेला ने क्लब के वार्षिक आय- व्यय का वाचन किया एवं क्लब के पूर्व संरक्षक राजेश सिंह चन्देल व पूर्व अध्यक्ष अभिषेक सिंह वर्मा ने अपने कार्यकाल में सदस्यों द्वारा किये गए सहयोग के लिए सभी का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया। तत्पश्चात वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें संरक्षक – उमेश सिंह वर्मा, अध्यक्ष – रवि सिंह तंवर, उपाध्यक्ष – जितेश सिंह पंवार, सचिव – अक्षय सिंह वाघेला, कोषाध्यक्ष – अमित सिंह भाटी, सहसचिव – सुधांशु सिंह चन्देल, क्रीड़ा सचिव – आनंद सिंह वाघेला, सांस्कृतिक व साहित्यिक सचिव – भावेश सिंह पंवार तथा मीडिया प्रभारी – आशीष सिंह डी. वाघेला को बनाया गया।
नए पदाधिकारियों ने खेल, सांस्कृतिक – साहित्यिक व बौद्धिक गतिविधियों को जिला व संभाग स्तर पर करवाने की घोषणा की तथा क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। नवीन पदाधिकारियों को क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *