P. S. Chandel, Alirajpur =================== अलीराजपुर के माहेश्वरी समाज के थेपड़ीया परिवार की वरिष्ठ रतनबाई के स्वर्गवास पश्चात् परिवार के सदस्य अस्थी संचय एवं दशा कार्य को पूर्ण करने, मुक्तिधाम पहुॅचे जहां सदस्यों ने धार्मिक विधि के साथ-साथ सामूहिक रुप से ‘‘एक कदम स्वच्छता की ओर‘‘ को सार्थक करते हुए व्यक्ति, समाज व राष्ट्रहित का अनुकरणीय कार्य भी किया। सभी ने मिलकर पुरे मुक्तिधाम परिसर मे फेली गन्दगी एवं कचरे की सफाई की और पुरे मुक्तिधाम को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ किया। दो दिनो के प्रयास पश्चात् पुरा मुक्तिधाम स्वच्छ नजर आने लगा। थेपड़ीया परिवार द्वारा किये गये इस जनहितेषी कार्य की सभी ने प्रशंसा की है। इस अनुकरणीय कार्य से ऐसी आस जगी है, कि भविष्य मे मुक्तिधाम आने वाले अन्य परिवार भी इसी प्रकार का श्रमदान कर इस परिसर को स्वच्छ सुन्दर बनाये रखने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। Post navigation प्रेरणा क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन, उमेश वर्मा संरक्षक व रवि तंवर अध्यक्ष मनोनीत मध्यप्रदेश में गौ मंत्रालय की घोषणा करने पर विश्व हिन्दु परिषद ने किया स्वागत