झाबुआ लाईव के लिए लिमखेडा से अभेसिग रावल की रिपोर्ट देवगढ़ बरिया तहसील के आंतेला गांव की एक 16 वर्षीय बालिका ने किन्ही कारणों से प्रेम प्रकरण में विफ़लता मिलने पर गांव के खेत में बने कुएं में कुदकर मौत को गले लगा लेने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया उपरोक्त घटना की जानकारी देवगढ़ बरिया पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवती के मृत्यु देव को कुएं से बाहर निकालकर जरूरी पंचनामा कर कार्यवाही करने का मालूम पड़ा है मिली जानकारी अनुसार देवगढ़ बरिया तहसील के अंतेला गांव के काछलिये फलीये के निवासी मावसिगभाई खेमाभाई रावत की 16 वर्षीय पुत्री लिमखेड़ा प्रगति गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ाई कर रही थी जिसकी आंख उसी के गांव के नवीन भाई बाबूभाई से मिलते ही दोनों का प्रेम संबंध हो गया था किंतु किन्ही कारणों से प्रेम संबंध में निष्फल जाने पर नाराज रिंकू ने 13 तारीख को सुबह 7 बजे घर से खेत में जाने का बोल कर अपने घर से निकली थी कुछ घंटो के बाद वापस घर न लौटने पर परिजनों ने गांव में छानबीन शुरु कर दी थी किंतु उसकी काफी खोजबीन के बाद का कहीं पता ना लगने पर इस मामले में गांव के सरपंच के पास जाते ही परिवार की बड़ी बहू ने शव कुएं में तैरता दिखाई देने की बात करने पर गांव के लोगों तथा परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देवगढ़ बरिया पुलिस को घटना संबंधी जानकारी देने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शब को कुए से बाहर निकालकर पीएम करने हेतु सरकारी चिकित्सालय पिपलोद भेजकर उसके दादा सोमाभाई रावत का बयान लेने पर उसके दादा ने गांव के युवक के साथ प्रेम प्रकरण की बात बताने तथा मौत पर शंका जताने पर पुलिस ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एफ़आईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की हे Post navigation मिल मालिक पर फायरिंग करने वाले भूपेंद्र दलाल की लाश मिलने से आया नया मोड़:बेलेस्टिक व फोरेंसिक जांच के बाद होगे कई अहम खुलासे कुएं में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, परिवार में छाया मातम