झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर मे रविदास समाज द्वारा राम जानकी मंदिर मे भगवान श्रीराम जानकी व संत रविदासजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व 11 कुंडीय यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र धामन के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व यज्ञ अनुरूष्ठान संपन्न करवा रहे। यज्ञाचार्यो व यजमानों का अभिनंदन किया गया व यज्ञ स्थल पर ईश्वर से भरपूर वर्षा व देश-प्रदेश व नगर में सुख-शांति की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, अजा ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र सोनार्थी, आशीष बघेल, रविन्द्र बघेल, जिला संयोजक संजय चावडा, राजेश डामोर, मिठुसिंह गणावा, विजय धामन, एडव्होकेट चंदा धामन, पत्रकार चन्दू प्रेमी आदि कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे। इसी आयोजन के तहत नगरा रतलाम की गुरूकृपा भजन मण्डल द्वारा रात्रि मे कबीर पंथी भजनो कि प्रस्तुति दी गई। भजन गायक डा तारासिंह डोडवे ने उपस्थित जनसमुदाय को तम्बूरे की तान पर मारा सदगुरू आंगण आया मे वारी जाउ रे भजन गाकर श्रोताओ को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वही संभाग की प्रथम कबीर पंथी भजन गायिका मंजू बहन तंबोदिया ने अपनी सुमधुर आवाज मे भजन कर ले बीती जाये घडी सुनाकर आम लोगो को मंत्रमुगध कर संत रविदासजी के पदचिन्हों पर चलकर सामाजिक समरसता के साथ समाजजनो को शाकाहार अपनाने कि प्रेरणा दी । कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा । Post navigation अंकित भंसाली ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के तहसील अध्यक्ष मनोनीत एमजी रोड पर हादसों का हुआ इजाफा, नागरिकों में रोष