राजेंद्र शर्मा, ब्यूरो चीफ दाहोद झालोद तहसील के लिलवादेवा गांव में एक प्राइमरी स्कूल में छत का प्लास्टर स्कूल में मे पढ़ रहे चार बाल विद्यार्थियों पर गिरने से चारो सिर में चोट लगने से इन चारों बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया। झालोद तहसील के लिलवा देवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे बच्चे में पढ़ रहे थे, उसी समय कमरे की छत के पोपडे अचानक पढ़ाई कर रहे बच्चों पर जाकर गिर पड़े जिसके कारण 4 बच्चों के सिर में से खून बहने लगा। इस घटना की जानकारी विद्यालय के शिक्षको को मिलने पर वे ताबड़तोड़ घटनास्थल पर आए व चारों घायल बच्चों को आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से निकटतम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। ) Post navigation मूसलाधार बारिश से तालाबों का जल स्तर बढ़ा, कई कॉलोनियों व निचली बस्ती में पानी भरने से बढ़ी परेशानी पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराबी के कारण मुबई- दिल्ली के बीच रेल यातायात हुआ प्रभावित