झाबुआ। जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक मर्यादित शाखा राणापुर का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह 16 अप्रैल को 4 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग होंगे। तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, नगर परिषद अध्यक्ष राणापुर सुनीता अजनार, पाड़लवा संस्था अध्यक्ष कलसिंह वसुनिया मौजूद रहेंगे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीएन यादव, हेमेंत कुमार नीमा शाखा प्रबंधक ने कार्यक्रम में नागरिकों, किसानों व बैंक के ग्राहकों से बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील की है। Post navigation चोरों ने 20 मिनट में अपना हुनर का दिया परिचय: गणेश मंदिर व दो दुकानों को बनाया निशाना, लाखों का सामान चुराकर दी पुलिस को चुनौती प्रभारी मंत्री ने दिए जिला महिला बाल विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश