झाबुआ लाइव के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट-
झालोद नगर के मार्केट यार्ड में चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से आए चार चोरों ने अपना हुनर आजमाते हुए मात्र 20 मिनट के अंतराल में दो दुकान तथा एक मंदिर को निशाना बनाया और चांदी के आभूषणों की चोरी करके रफुचक्कर हो गए। मिली जानकारी अनुसार चार अज्ञात चोरों ने रात्रि के दौरान झालोद नगर के मार्केट यार्ड में मात्र 20 मिनट के अंतराल में सिद्धिविनायक गणेश मंदिर मे से गणेशजी की मूर्ति पर चढ़ाए हुए चांदी के तीन मुकुट, दो मुजचर, तीन कन्दोरे, मोजडी, आरती समेत 2 किलो 400 ग्राम की चांदी के आभूषण जिसकी कीमत 70 हजार रुपए की चोरी करने के बाद झालोद मुवाड़ा तलाव फलिये के निवासी व्यापारी पंकजभाई गणपतभाई पटेल तथा धीमन्तभाई, शशिकांतभाई कोठारी की मार्केट यार्ड में स्थित दुकानों को निशाना बनाते हुए ताला तोडक़र दोनों दुकानों में से चार लाख 18 हजार नगद रुपए समेत कुल 4 लाख 88 हजार रुपए के आभूषण तथा नगद रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि मार्केट यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई जिसके आधार पर झालोद पुलिस ने चोरों पर एफआईआर दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *