फिरोज खान, अलीराजपुर प्रभारी मंत्री राजवद्र्धनसिंह दत्तीगांव (मप्र शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एव प्रभार अलीराजपुर) 23 जुलाई को 6 बज भोपाल से कार द्वारा इंदौर, धार, सरदारपुर, बाग, कुक्षी होते हुऐ अलीराजपुर पहुंचेंगे, जहां 11 बजे सर्किट हाउस पर जनसामान्य से भेंट करेंगे तथा सुबह 11.30 बजे अलीराजपुर नगर पालिका में नवीन फायर बिग्रेड का लोकार्पण करेंगे। एवं दोपहर 12 बजे चंद्रशेखर आजाद नगर हेतु प्रस्थान करेंगे। 1 बजे आजाद नगर में शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देंगे तथा 1.30 बजे मंडी ग्राउंड के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 2.30 बजे जोबट के लिए प्रस्थान कतरेंगे।जहां पर 3.15 बजे जोबट पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। Post navigation संयुक्त मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज बेरोजगार युवाओं का सब्र का बांध टूट गया,अब जो सैलाब आयेगा उसकी जिम्मेदारी मप्र सरकार की होगी -मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लोयमेन्ट