भूपेंद्र नायक, पिटोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म के उपलक्ष में युवा मोर्चा प्रदेश भर में हरा भरा मध्यप्रदेश कार्यक्रम मना रहा है। जिसमें 11 सितंबर से 17 सितंबर तक पूरे जिले में डेढ़ लाख वृक्ष लगाना है। उसी कड़ी में पिटोल मंडल द्वारा भी पूरे मंडल में 15 पंचायतों में 1000 वृक्ष लगाया जाए उसी कड़ी युवा मोर्चा पिटल मंडल द्वारा पुलिस चौकी पिटोल में वृक्षारोपण किया गया।

चौकी प्रभारी कोहली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष झाबुआ कुलदीप चौहान उपाध्यक्ष थावरिया, अतुल, भाजपा पिटोल के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाला भाई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक सुमेर कमल पिटोल सरपंच मक्खन सिंह गुड़िया भीम फलिया सरपंच बलवंत मेडा जनपद सदस्य प्रियल मेला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम ने अध्यक्ष हिमांशु कुंडल युवा मोर्चा महामंत्री तान सिंह वसुनिया कार्तिक उमेद मजे सिंग मकोडिया पिटोल का ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बदन नायक और पिटोल उपसरपंच किशन नागर के साथ अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित रहे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *