शालु मुणिया@ परवलिया, थांदला आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झाबुआ जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई आज अनुसूचित जनजाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराव ने झाबुआ जिले में पहुंचकर भारतमाला परियोजना 8bलेन के समीप ग्राम पंचायत टिमरवानी (थांदला) प्रस्तावित सभा/कार्यक्रम स्थल का निरक्षण किया। पूर्व विधायक व अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने बताया कि पूर्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन गुजरात में होना तय हुआ था जो अब मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में तय हुआ है जिसमे बड़ी संख्या में जनजाति मोर्चे के पदाधिकारीगण व पार्टी के कार्यकर्ता गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभा स्थल का कार्यक्रम स्थान अभी तय नही हुआ है। प्रस्तावित दौरे को लेकर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद गजेंद्रसिंह पटेल स्थानीय सांसद गुमानसिंह डामोर,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया मोर्चे के जिलाध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया,पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े,वीरेंद्र बघेल रामपाल सिंह चौहान मण्डल अध्यक्ष रोहित बैरागी युवा नेता संजय भाबर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation चार दिवसीय 24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का होगा आयोजन परवलिया में हुए हत्याकांड को लेकर हिन्दू युवा जनजाति संगठन थांदला ने SDM को ज्ञापन सौंपा