झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- झंडाबाजार स्टेट बैंक शाखा में ग्राम बनी के खाताधारक कैलाश परमार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 330 रुपए का बीमा करवाया गया था। इसके बाद कुछ माह बाद ही खाताधारक कैलाश परमार की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। नियमानुसार उक्त बीमा योजना की उत्तराधिकारी मृतक की पत्नी मंजू परमार को झंडाबाजार के बैंक मैनेजर अब्दुल समद खान द्वारा 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। चेक में दो लाख रुपए की राशि मिलने पर मंजू परमार ने कहा कि एसबीआई उनके दिवंगत पति ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 330 रुपए का जो बीमा करवाया उसके बाद उन्हें आज दो लाख रुपए मिले है और उनके लिए यह राशि भविष्य में काफी काम आएगी। Post navigation शाह वली नूरानी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में जुटे जायरीन, अलसुबह तक चला कव्वाली का दौर एसपी जैन खाटला बैठक व चौपाल में ग्रामीणों से होंगे रूबरू