झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- बुधवार को शाम 5.30 बजे झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के ढेबरबड़ी के तड़वी फलिये में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। खाटला बैठक और चौपाल में ग्रामीणों मौजूद रहकर एसपी महेशचंद्र जैन ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानेंगे तथा अपने बच्चों को शिक्षित करने व कम उम्र में बालिकाओं की शादी न करने की नसीहत भी देंगे। पुलिस अधीक्षक जैन के डेबर बड़ी व तड़वी फलिया में पहली बार आने से ग्रामीणों में उत्साह है। इस दौरान ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। कल्याणपुरा थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं भरोसा कायम हो इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में एसपी जैन खाटला बैठक व जनसंवाद कर रहे हैं। Post navigation प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में मैनेजर खान ने वारिस को सौंपा 2 लाख का चेक पंडित उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा कार्यकर्ता दे रहे घर-घर जाकर केंद्र व राज्य की योजनाओं की जानकारी