अर्पित चोपड़ा खवासा भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की नीति के तहत झाबुआ जिले में अनुसूचित जाति (अ.जा.) मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, अ.जा. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया की सहमति से जारी सूची में खवासा के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप सिसौदिया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।प्रदीप सिसौदिया क्षेत्र के कर्मठ और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेता माने जाते हैं।वे लंबे समय से भाजपा संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे हैं। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी उनकी अच्छी पकड़ है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय बलाई समाज के जिला अध्यक्ष के रूप में समाज को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वे जमीनी लोकतंत्र का हिस्सा बनते हुए अपने वार्ड से पंच के रूप में जनता की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं, जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदीप सिसौदिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व,इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला प्रभारी राजेन्द्र राठौर, जिलाध्यक्ष भानू भूरिया और अ.जा. मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलाबसिंह परमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे और जमीनी कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरूँगा। संगठन को मजबूत करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। सिसौदिया की इस नियुक्ति से समाज, भाजपा कार्यकर्ताओं और खवासा क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाइयाँ मिल रही है। समर्थकों का मानना है कि उनके उपाध्यक्ष बनने से जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के बीच भाजपा संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। Post navigation अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा मनाया गया कबीर प्रकट उत्सव, विशाल शोभायात्रा के साथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान नंदलाल मैण बने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव