जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
वाणी समाज के केंद्रीय सहसचिव वीरेंद्र वाणी ने बताया कि वंशिता कमलेश वाणी ने 84 फीसदी एवं भूमिका स्व नरेंद्र वाणी ने कक्षा 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा मुताबिक दोनों बालिकाओं के बैंक खाते में 25 हजार रुपए जमा किए गए। गौरतलब है कि वंशिता व भूमिका दोनों पढ़ाई अव्वल रहती है और बालिकाएं प्रतिभाशाली होकर उच्च मुकाम हासिल करना चाहती है। सकल वाणी समाज नानपुर के सभी समाज वर्ग के साथ परिजनों, शुभचिंतकों ने दोनों बहनों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *