शिवा रावत, उमराली रविवार दिनांक 03.10.2021 को अलीराजपुर जिले के समस्त गांवों के प्रजापति समाज के लोगों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में अलीराजपुर, नानपुर, खट्टाली, जोबट,भाभरा, बोरी, आम्बुआ, बोरझाड़, उमराली क_ीवाड़ा, बरझर आदि गांवों के पटेल और पंच के लोगों को बुलाया गया और सभी ने दहेज प्रथा और अन्य कुरीतियों के उन्मूलन के लिए नए प्रावधान बनाए व मुद्दों जैसे बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ,शराब बन्दी आदि के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अथिति हमारे समाज के वरिष्ठ नरोत्तम प्रजापति, नारायण प्रजापति, फकीरा, प्रजापति, शैलेश बरोट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राकेश बाबूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष मोहन शांतीलाल पटेल, संजय प्रजापति भाभरा, कांतिलाल प्रजापति, मनोज पटेल जोबट, कमलेश प्रजापति बोरी, मांगीलाल पटेल, जयवीर शांतिलाल पटेल आदि लोगो ने समाजिक बुराइयों पर व्याख्यान देकर समाज को जागरूक किया । यह कार्यक्रम अलीराजपुर पंच के सभी युवाओं के सहयोग से संपन्न हुआ। इसके पश्चात अलीराजपुर पंच के द्वारा सभी को प्रसाद स्वरुप भोजन करवाया गया। Post navigation “आजादी का अमृत महोत्सव ” कार्यक्रम के अन्तर्गत गांधी जयंती पर कार्यशाला का आयोजन मंत्रियों की शह पर जिले मे आचार संहिता का खुला उल्लंघन, जिला निर्वाचन अधिकारी मौन,कांग्रेस निर्वाचन आयोग से करेंगी शिकायत : महेश पटेल