थांदला। संगीत में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह का आयोजन प्रजापति समाज द्वारा थांदला नगर के कुमार मोहल्ला स्थित प्रजापति भवन में बीते 11 सितंबर से चल रहा है। आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ 11 सितंबर को किया गया जिसमें बावड़ी मंदिर से प्रजापति भवन तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से प्रजापति भवन में भागवत ज्ञान गंगा का प्रवाह संत श्री राम नारायण जी श्री शनि शांति धाम आश्रम मिश्रौली राजस्थान द्वारा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में प्रजापति समाज जन एवं नगर के धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। 17 सितंबर शनिवार को कथा का समापन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। प्रजापति समाज में समस्त नगर वासियों से निवेदन किया है कि वह इस भागवत ज्ञान गंगा में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवे। Post navigation चार लोगों ने फॉर्म खींचे, नाम वापसी का कल आखिरी दिन आपसी रंजिश में मुक पशुओं को बनाया बंधक