रितेश गुप्ता, थांदला मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को उनकी प्रचंड जीत पर भारतीय आजाद परिषद मध्यप्रदेश भारतीय गौरक्षा वाहिनी जिला झाबुआ की टीम ने उनके निवास पर भारतीय आजाद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद खान के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का 21-21 किलो की माला से गर्मजोशी आत्मीयता से सम्मान किया। बेहद खुशनुमा माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने खान मनोभाव को सहजता से समझ लिया और स्वयं मेरे कहने से पहले भरोसा दिलाया हम जल्द ही आपके संगठन संवर्ग की शेष समस्याओ के निराकरण करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अजय,बलराम पंवार, रामेंद्र सिंह राजावत,तनवीर हसन, इरफान पठान, मोनू,भारतीय गौ रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष राजू धानक, तानसिंग मेडा, इदरीश खान, पंकज सिंह , प्रवीण भैया,जुल्फिकार कुरैशी, कुलपति सेन सहित सैकड़ों साथियो ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह, पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, रामपाल सिंह, शिव चौबे को मुंह मीठा कर अपनी जीत की व दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के पश्चात खान ने अध्यापक संवर्ग के मेरे सभी दोस्तों को अब हम आश्वस्त करते हैं कि आपकी सभी समस्याओं का जड़मूल से नाश होगा। आप हमें सशक्त बनाए आपके हित के लिए हम अपने सर्वश्रेष्ठ करेंगे। Post navigation चलती बाइक पर हमला कर व्यापारी मनोज पांचाल दे लूटे रुपए 50,000 आमने सामने 2 बाइक टकराई , 5 लोग घायल