दीपेश प्रजापति, झाबुआ अब से कुछ देर पहले ग्राम सदावा में एक बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भांडल कुआँ झिरी के निवासी अभिजीत परमार एवं बिकेश एवं एक अन्य युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी मोड़ पर वे बाइक से संतुलन खो बैठे और उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई । जबकि एक अन्य युवक को पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद ने रामा के चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करवाया है। मौके पर कालीदेवी पुलिस के कमल चौहान और सवेसिंह पहुंच गए गए थे। अगर युवकों ने हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी। Post navigation बीती रात जिला चिकित्सालय में जमकर चली गोलियां, आरोपी फरार, जांच जारी.. जेल में बंद रोजेदारों के लिए हुआ रोजा इफ्तार कार्यक्रम