पियुष चन्देल, अलीराजपुर = पेन्शनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल की जिला शाखा आलीराजपुर की मासिक बैठक रविवार को बस स्टैण्ड के समीप बुनियादी शाला में जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री प्रतापसिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम सभी पेन्शनरों ने एक-दुसरे को हिन्दु नववर्ष एवं चैत्र नवरात्री पर्व की शुभकामनाए दी। बैठक में जिलाध्यक्ष सिसौंदिया ने बताया कि म.प्र. शासन ने पेन्शनरों के 4 प्रतिशत महगॉई भत्तें के लिए आचार संहिता के कारण चुनाव आयोग को स्वीकृति हेतु पत्र भेजा है, परन्तु अभी तक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। बैठक में सिसौदिया ने बताया कि आगामी 28 मई को कसरावद (खरगोन) में पेन्शनरों का सम्भागीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है , जिसमे आलीराजपुर जिले से अधिक से अधिक पेन्शनरों से शामिल होने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से पेन्शनरों ने लोकसभा निर्वाचन होने के कारण आगामी 5 मई की बैठक निरस्त करते हुए अगली बैठक 2 जून को करने का प्रस्ताव पारित किया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से पेन्शनर्स नटवरसिंह सिसौदिया, नरेन्द्रसिंह तॅवर, एचव्हिएस मूर्ति, अरविन्द गेहलोत, डॉं.एएम शैख, सरदारसिंह तॅवर, अब्दुल मजिद, केसी सिकरवार, योगेन्द्र पवॉर, छोटेलाल मोदी, कन्हैलाल जोशी, चेतनिंसंह वाघेला, आरएस वाघेला, मोहनकुमार मण्डलोई, जगदीश राठोर, अब्दुल रशीद अशोक कुमार विश्या, ओपी करमदिया, दयाराम पठोदे आदि उपस्थित थे। ) Post navigation विधायक के हस्तक्षेप के बाद अब हल होगी ग्राम चिचानिया फलिया के ग्रामीणों की पेयजल समस्या मनमोहक नृत्य ने बांधा समां – शिव-ताँडव, बंगाली-दुर्गा पुजा, माइकल जेक्सन, सिमबा आला रे की प्रस्तुति