रक्षित मोदी/छकतला- (शिवा रावत उमराली) छकतला में युवक कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक डाला। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष बापू पटेल एवं छकतला कांग्रेस, युवक काँग्रेस प्रदेश सचिव सोनू वर्मा ने सोंडवा बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया तथा भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश में उपभोक्ताओं को बिजली के भारी भरकम बिलों थमाए जाने के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसी के साथ ग्राम छकलता में भारी भरकम बिजली बिल थमाए जाने पर कांग्रेस के बापू पटेल, सोंडवा ब्लॉक के अध्यक्ष मोहन भाई, जिला पंचायत सदस्य बिहारीभाई, नीरज भाईया सोंडवा ने बिजली विभाग पहुुंचकर विरोध दर्ज करवाया। छकतला पूर्व सरपंच उसान भाई, पूर्व सरपंच झमराला भाई ,युवक कांग्रेस महासचिव राहुल भयडिया, दिवालिया काका,राकेश कटवाड, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष राहुल ठकराव, आईटी सेल & मीडिया प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुनिल भयडिया, लकेश निगवाल,मुकेश अमला, नरु भाई, करचन भाई, राहुल वशुनिया, मनीष चौहान,महेश चौहान झरकली, हींगा भाई झडाना आदि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहें । Post navigation जिले के अधिकारियों द्वारा नही किया जा रहा कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देश व नियमो का पालन – महेश पटेल गलवान घाटी में वीर जवानों को श्रद्धांजलि के रूप में रक्तदान शिविर किया आयोजित; 52 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित