थांदला। नगर परिषद थांदला के सीएमओ पद पर एक बार फिर से परिवर्तन किया गया है। जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार उक्त संशोधन किया गया है जिसके अनुसार कलेक्टर, जिला झाबुआ म.प्र. के आदेश क्रमांक 7218 झाबुआ, दिनांक 22.09.2022 के बिंदु क्रमांक 02 में उल्लेखित अनुसार राहुल सिंह वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद मेघनगर को अपने कार्य के अतिरिक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद थांदला का प्रभार सौंपा गया था। उसमें आंशिक संसोधन करते हुए राजकुमार ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद पेटलावद को मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद थांदला का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश परियन्त सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा। Post navigation ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की बैठक हुई थांदला के युवा मुमुक्षु प्रियांश लोढ़ा करेंगे जैन भगवती दीक्षा अंगीकार