शान ठाकुर पेटलावद
नगर परिषद पेटलावद के द्वारा क्षेत्र के लोगो के लिए वर्षों से लगाए जा रहे भैरवनाथ मवेशी मेले का आज विधिवत शुभारंभ केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंदिर में पूजा अर्चना कर किया।

मेला प्रभारी व सह प्रभारी के अनुसार नगर परिषद पेटलावद द्वारा आयोजित दस दिवसीय मेले में दूर दूर से व्यापारी बिक्री हेतु आते है… साथ ही क्षेत्र के लोगो के लिए मनोरंजन हेतु बड़ी संख्या में झूले चकरी एव दुकानदार व्यापार करने हेतु दुकाने लगाते हे।

नगर परिषद पेटलावद के द्वारा आयोजित दस दिवसीय मेले की शुरुआत दिनांक 26 नवंबर को ही कर दी गई थी। वही आज केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। साथ ही नगर परिषद पेटलावद के द्वारा स्वच्छता हेतु बेहतर व्यवस्था के लिए डोर टू डोर वाहन का पूजन भी मंत्री सुश्री भूरिया ने किया।

कबाड़ से जुगाड़ में बनाई गई स्काय लिफ्ट का लोकार्पण मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एव नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़ एव परिषद के पार्षदगण की उपस्थिति में किया गया।

केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने परिषद के अध्यक्ष एव पार्षद गणों एव जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगण एवं निकाय के अधिकारियों कर्मचारीयो की उपस्थिति में मेले में घुमकर जलेबी गराडू का लुत्फ उठाया… हालांकि की इस दौरान मेले में झूले-चकरी शुरू नही हो पाए थे।

शुभारंभ कार्यक्रम में न.प.अध्यक्ष ललीता योगेश गामड, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, मेला सहयोजक इंद्रा मुकेश पडियार, कन्ना श्यामू मैडा, सहसयोजक चंदा राजु मैडा पार्षद मुकेश परमार, चांदनी दिपक निमजा, रेखा प्रदिप पटवा, हंसा शिवा राठौड एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रमेश सौलंकी ,हेमेंत भट्ट, सोनु विश्वकर्मा, जगदीश जाटव, अनिल मुलेवा, प्रकाष मुलेवा, राकेश माण्डोत, नरेन्द्रपालसिंह सलुनिया, सुखराम मोरी, मनोज जानी, राजु मैडा आदि गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *