शान ठाकुर पेटलावद शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पेटलावद शहर में निवास करने वाली एक महिला ने आरोपी युसूफ मंसूरी कबाड़ी वाले निवासी पेटलावद पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है कि आरोपी के द्वारा पिछले 9 सालों से मेरे साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जा रहा है। मारपीट भी की जाती है और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 69, 115 (2), 351(3) एवं एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Post navigation इनोवा कार से 26 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार पेटलावद में श्री भैरवनाथ मवेशी मेले का केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने फीता काटकर किया शुभारंभ