सलमान शैख@ झाबुआ Live

अभी अभी एक बड़ी ख़बर पेटलावद से आ रही है, जिसमें पेटलावद पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पेटलावद टीआई सुरेंद्र गाडरिया ने बताया पुलिस ने ग्राम बयडिया गांव से खेतों में अवैध रूप से हो रही प्रतिबंधित गांजे की खेती पर दबिश देकर कार्यवाही की है। पुलिस ने यहां से करीब 44 गांजे के पौधे बरामद किए है। मुखबिर की सूचना पर नवागत टीआई गाडरिया द्वारा बनाई गई टीम ने दबिश देकर यह कार्यवाही की है। अभी थाने पर कार्यवाही जारी है। पौधे किसके यहां से बरामद हुए है इसका फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। फिलहाल एक बड़ी कार्यवाही के बाद पूरे क्षेत्र में अवैध माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पौधों को कटवाकर थाने लेकर पहुंची है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी पुलिस को गिरफ्त में आ गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *