सलमान शैख@ पेटलावद

दिनांक 24.02.2022 को पेटलावद पुलिस को अपने विश्वसनीय मूखबीर से सूचना मिली कि दिनेश पिता कानाजी हामड निवासी पेटलावद ने अपने झौसर के पास बईडिया वाले खेत में आल के बीच में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगा रखे है। दिनेश हामड अवैध रूप से गांजे का व्यवसाय एवं सप्लाई का काम करता है। 

        उक्त सूचना पर थाना पेटलावद की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनेश हामड़ के बईडिया खेत पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो उक्त आल के खेत में गांजे के पौधें लगे हुए थे। दिनेश के आल के खेत से अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधों को उखाड़कर गिनती करने पर 44 पौधे पाये गये। जिनका तोल करने पर 9 किलो 400 ग्राम होना पाया गया। जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपी दिनेश को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। जिस पर थाना पेटलावद में धारा 8/20 NDPS Act. में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

जप्त की गयी सामग्री :- 

     गांजे के 44 पौधे किमती 1,00,000/-रू.

आरोपी का नाम :- 

  1. दिनेश पिता कानाजी हामड निवासी पेटलावद

सराहनीय कार्य में योगदान :- 

                        संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में थाना प्रभारी पेटलावद निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि लोकेन्द्र चौधरी, उनि रामेश्वर गामड, प्रआर. 24 साबिर, आर. 57 अनिल, आर. 486 शंकर, आर. 645 शिवभानु, मआर. 654 कलम चौहान, आर. 363 संजय  का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *