शान ठाकुर पेटलावद मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा 10 जून को अति.संचालक/संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त(वि.) की प्रशासकीय आधार पर तबादला सूची जारी की है। जिसमे कुल 10 अधिकारी शामिल है। उक्त सूची में पेटलावद जनपद पंचायत सीईओ राजेश कुमार दीक्षित का नाम भी शामिल है, जिनकी पदौन्नति के साथ उन्हें संयुक्त आयुक्त जबलपुर संभाग के रूप में पदस्थापना दी गई है। सफलत कार्यकाल गोरतलब है कि राजेश कुमार दीक्षित ने पेटलावद जनपद पंचायत सीईओ के रूप में रहते हुए सफलतम कार्यकाल पूरा किया है। क्षेत्र के विकास और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु कई अभियान चलाएं और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाया है। साथ ही समय-समय पर निष्क्रिय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। लंबे समय तक पेटलावद जनपद पंचायत सीईओ के रूप में राजेश दीक्षित द्वारा सेवाएं दी गई। शासन द्वारा राजेश कुमार दीक्षित जनपद पंचायत सीईओ पेटलावद को संयुक्त आयुक्त के पद पर पदोन्नति करते हुए संयुक्त आयुक्त जबलपुर संभाग के पद पर पदस्थ किया है। जल्द ही वे जबलपुर संभाग में पदभार ग्रहण करेंगे। श्री दीक्षित की पदोन्नति होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। Post navigation महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना अधिकारियों के किए गए तबादले पेटलावद के सीबीएमओ होंगे डॉक्टर एम.एल. चौपड़ा