शान ठाकुर, पेटलावद सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई स्थानांतरण नीति के तहत किए गए तबादला सूची में पेटलावद स्वास्थ्य विभाग के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी के रूप में डॉक्टर एम.एल. चोपड़ा को पदस्थापना दी गई है। वर्तमान में डॉक्टर श्री चोपड़ा अलीराजपुर जिले के आजादनगर (भाभरा) स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिनका शासन द्वारा तबादला कर उन्हें पेटलावद का मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। गोरतलब है कि पूर्व में भी डॉक्टर चोपड़ा पेटलावद क्षेत्र को अपनी सेवाएं दे चुके हैं, पेटलावद में बीएमओ रहते हुए डॉक्टर चोपड़ा ने पेटलावद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को बेहतर करने हेतु कई प्रयास किए थे। एक बार पुनः उन्हें पेटलावद स्वास्थ्य विभाग की कमान मिली है। Post navigation पेटलावद जनपद पंचायत सीईओ की हुई पदौन्नति, बने संयुक्त आयुक्त कुँए का दूषित पानी पीने से लगातार बढ़ रही मरीजो की संख्या