शान ठाकुर, पेटलावद आवेदिका ममता निनामा निवासी पेटलावद जो की मेडिकल कॉलेज भोपाल मे अध्यनरत है, उसकी छात्रव़ृत्ति यूनियन बैंक के खाते मे जमा हुई थी। उक्त राशि मे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा Onemobikwik के माध्यम से कुल 1,98,000 रुपये की धनराशि निकाल ली गई। जिसके बाद आवेदिका द्वारा सायबर सेल झाबुआ से सम्पर्क किया गया। जिस पर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार Onemobikwik व संबंधित बैंक से संपर्क कर आवेदिका के 1,98,000/-रू. वापस कराए गए। Post navigation यहां हुआ दर्दनाक हादसा….युवक का पैर कटकर शरीर से अलग हुआ खेत पर काम कर रहा था किसान…अचानक मौत बनकर आया ट्रेक्टर….ले ली किसान की जान